डीएसओ श्री अमित तिवारी,की राशन डीलर्स व पेट्रोल पम्प संचालको से अपील—पीएम सूर्य घर योजना में लगवाए पैनल और करे पर्यावरण संरक्षण

डीएसओ श्री अमित तिवारी,की राशन डीलर्स व पेट्रोल पम्प संचालको से अपील—पीएम सूर्य घर योजना में लगवाए पैनल और करे पर्यावरण संरक्षण

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी

आज दिनाँक 25/02/2026 को श्री अमित तिवारी,ज़िला पूर्ति अधिकारी,गाजियाबाद द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जनपद के समस्त राशन डीलर्स व पेट्रोल पम्प संचालकों से पीएम सूर्य घर योजनांतर्गत सौर्य पैनल लगवाने की अपील की।ज़िला पूर्ति अधिकारी द्वारा एक संबोधन में बताया गया कि पीएम सूर्य घर योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है, उन्होंने बताया कि इस योजना के शुरू करने के पीछे सरकार का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।विद्युत उत्पादन के विभिन्न तरीक़े है जिनमे कोयला,तेल इत्यादि से वायु प्रदूषण,जल प्रदूषण इत्यादि पर्यावरणीय हानि होती है,साथ ही कोयला खदान में जंगल कटान भी होता है जबकि सौर्य ऊर्जा विद्युत उत्पादन का एक ऐसा स्रौत है जिससे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता और देश की प्राकृतिक संसाधनों का भी संरक्षण होता है। पर्यावरण अनुकूल विद्युत उत्पादन के दृष्टिगत व प्राकृतिक संसाधनों के लगातार दोहन की रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की गई है।डीएसओ द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि इस योजनांतर्गत भारी सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।एक किलोवॉट के कनेक्शन में जहाँ लगभग 65000₹ की कुल लागत आती है वहीं इसके अंतर्गत 45000₹ की सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।दो किलोवॉट के कनेक्शन में 130000₹ की कुल अनुमानित लागत में 90000₹ की सब्सिडी प्रदान की जा रही है,तीन किलोवाट के कनेक्शन में 180000₹ की कुल अनुमानित लागत में 108000 ₹की सब्सिडी प्रदान की जा रही है और यह 108000₹ की सब्सिडी दस किलोवॉट तक के घरेलू कनेक्शन पर प्रदान की जा रही है। ज़िला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए पीएम सूर्य योजना के पोर्टल”नेशनल पोर्टल फॉर रूफटॉप सोलर”पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना के विषय में अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट कंपाउंड पीओ नेड़ा कार्यालय गाजियाबाद जाकर या कंट्रोल रूम पीएम सूर्य घर योजना गाजियाबाद के मोबाइल नंबर 70653 81846 पर वार्ता करके की जा सकती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें