राजरतन प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा

राजरतन प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

कानपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की टीम ने शहर के चर्चित राजरतन प्रतिष्ठान पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। नयागंज स्थित मुख्य प्रतिष्ठान समेत सभी शोरूम और दफ्तरों को आयकर अधिकारियों ने घेर लिया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
ग्राहकों को बाहर निकालकर शुरू हुई जांच
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी शुरू होते ही पहले शोरूम में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाला गया। इसके बाद कर्मचारियों के बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई। आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों, कंप्यूटर डाटा और खातों की गहन जांच कर रही है।
एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित राजरतन प्रतिष्ठान के सभी प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। टीम ने कार्यालयों के रिकॉर्ड, लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया है।
करोड़ों की कर चोरी की आशंका
सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग को पिछले काफी समय से राजरतन प्रतिष्ठान के खिलाफ आयकर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। प्राथमिक जांच में करोड़ों रुपये की कर चोरी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पुलिस बल तैनात, कार्रवाई जारी
छापेमारी के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। देर शाम तक जांच प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है।
फिलहाल आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सामने आ सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें