होली से पहले कर्मचारियों को तोहफा

होली से पहले कर्मचारियों को तोहफा

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

28 फरवरी को मिलेगा वेतन और पेंशन

होली पर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन निर्धारित तिथि से पहले जारी करने की अनुमति दे दी है। अब प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को 28 फरवरी को ही वेतन और पेंशन का भुगतान किया जाएगा। दरअसल, 1 मार्च को सामान्य अवकाश और 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश घोषित है। लगातार अवकाश के कारण वेतन वितरण में देरी की संभावना को देखते हुए सरकार ने अग्रिम भुगतान का निर्णय लिया है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को होली से पहले आर्थिक सहूलियत मिल सकेगी। वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी विभाग निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए 28 फरवरी को वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करें। सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे वे होली का त्योहार बिना किसी आर्थिक चिंता के मना सकेंगे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal