जनपद एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से इंटरमीडिएट छात्र की मौत

जनपद एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से इंटरमीडिएट छात्र की मौत

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे 18 वर्षीय छात्र अजय की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, अजय निवासी गांव गादुरी, गांव बदरिया स्थित रामस्वरूप इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर विरामपुर-छितौनी अंडरपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अजय चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार में गहरा शोक है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें