पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री दिपक भूकर निर्देशन मे कोहंडौर रोमियो टीम द्वारा कस्ब कोहंडौर क्षेत्र एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 25.02.2026 को थाना कोहंडौर की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा कोहंडौर क्षेत्र में बैंक, बाजार, चौराहा, तिराहा एवं ग्राम क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में अवगत कराया गया, जिनमें—
वूमेन पावर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
पुलिस हेल्पलाइन – 112
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
स्वास्थ्य सेवा – 102/108
साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। साथ ही नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई एवं किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया।इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उन्हें थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, थाना सीयूजी नंबर 9454404113 एवं मिशन शक्ति सीयूजी नंबर 9454407335 के संबंध में अवगत कराया गया।प्रतापगढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।












