पट्टी में जगन्नाथ पदयात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

पट्टी में जगन्नाथ पदयात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ जगन्नाथ धाम के सेवानिधि गौरांग दास के नेतृत्व में निकाली जा रही श्री श्री गौर निताई कृष्ण बलराम धार्मिक एवं सनातनी समरसता पंचदिवसीय पदयात्रा का बुधवार को पट्टी नगर में भव्य स्वागत किया गया। यह पदयात्रा दोपहर में क्षेत्र के श्री श्री जगन्नाथ मंदिर, गोंई ग्राम से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए सायं लगभग 5 बजे पट्टी नगर पहुंची।नगर आगमन पर हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आशीष खंडेलवाल, नवीन खंडेलवाल, शिवप्रसाद सोनी, विनय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। भक्तों ने भगवान की आरती उतारी और पूरे श्रद्धाभाव के साथ रथ को खींचते हुए नगर भ्रमण कराया।यात्रा पट्टी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विवाह मंडप पहुंची, जहां प्रथम दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, जुग्गी लाल जायसवाल, जिला योजना समिति सदस्य रामचरित्र वर्मा, पवन कुमार खंडेलवाल, नेहा खंडेलवाल, प्रमोद जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, प्रिंस बरनवाल समेत तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पदयात्रा के माध्यम से धार्मिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री दिपक भूकर निर्देशन मे कोहंडौर रोमियो टीम द्वारा कस्ब कोहंडौर क्षेत्र एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें