मैनपुरी में 4 दिन से लावारिस खड़ी रोडवेज बस, चालक फरार 

मैनपुरी में 4 दिन से लावारिस खड़ी रोडवेज बस, चालक फरार 

संवादाता:पंकज मिश्रा  मैनपुरी के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सामने बीते चार दिनों से एक रोडवेज बस लावारिस हालत में खड़ी है। इस बस को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब चार दिन पहले इस रोडवेज बस का चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि चालक ने सड़क किनारे बने एक सार्वजनिक शौचालय में बस से टक्कर मार दी, जिसके बाद उसने बस को वहीं खड़ा कर दिया और मौके से गायब हो गया। तब से लेकर अब तक बस उसी स्थान पर खड़ी है।

लावारिस हालत में खड़ी इस बस का नंबर UP 77 AN 1969 बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह बस आगरा फोर्ट डिपो की है। हैरानी की बात यह है कि चार दिन बीत जाने के बावजूद न तो रोडवेज विभाग की ओर से बस को हटाया गया है और न ही चालक के खिलाफ कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने आई है।

ये भी पढ़ें कासगंज: अनियंत्रित कार HT लाइन के पोल से टकराई, भीषण आग से मची अफरा-तफरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें