पिपलिनाका से भेरवगढ़ मार्ग एवं पिपलिनाका से गढ़कालिका मार्ग के प्रस्तावित 30 मीटर चौड़ीकरण के विरोध में क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।

पिपलिनाका से भेरवगढ़ मार्ग एवं पिपलिनाका से गढ़कालिका मार्ग के प्रस्तावित 30 मीटर चौड़ीकरण के विरोध में क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन पिपली नाका से भैरवगढ़ मार्ग प्रस्तावित 30 मीटर चौड़ीकरण को लेकर रह वासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होकर उनका समर्थन किया।
धरने के दौरान एक महिला रहवासी भावुक होकर शहर अध्यक्ष से गुहार लगाते हुए बोलीं —
“हमारे घर बचा लो… यही हमारी जिंदगी भर की कमाई है… हमें बेघर मत होने दो।”
यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की चिंता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा बिना समुचित संवाद और सहमति के 30 मीटर चौड़ीकरण का निर्णय थोपना जनभावनाओं की अनदेखी है।
उज्जैन शहर कांग्रेस स्पष्ट करती है कि हम विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को उजाड़ना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रहवासियों की मांग है कि मार्ग को 24 मीटर तक सीमित रखा जाए, ताकि जनहित और मानवता दोनों सुरक्षित रहें।
उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। जब तक रहवासियों को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस उनका संघर्ष मजबूती से लड़ती रहेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal