सिंहस्थ 2028 के रोड चौड़ीकरण में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

सिंहस्थ 2028 के रोड चौड़ीकरण में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत टंकी चौक से मावा बाजार-ढाबारोड मार्ग पर चल रहे रोड चौड़ीकरण कार्य में बाधा डालने और नगर निगम कर्मचारियों व ट्रैक्टर चालकों से मारपीट करने के मामला सामने आया है।थाना खाराकुआं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 24 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे की है, जब कार्य कर रहे चालक विक्रम और श्याम के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारियों से भी झूमाझटकी की गई। इसके पश्चात दोनों आरोपी भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह देवड़ा के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को 26 फरवरी गुरुवार को उनके निवास से गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सिंहस्थ 2028 जैसे महत्त्वपूर्ण आयोजन से जुड़े विकास कार्यों में बाधा डालने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें