प्रतापगढ़ कुंडा तारापुर कन्दई में हुई हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठाधार्मिक आयोजन में दिखी भक्ति की लहर

प्रतापगढ़ कुंडा तारापुर कन्दई में हुई हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठाधार्मिक आयोजन में दिखी भक्ति की लहर

संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा:- विकासखंड बिहार क्षेत्र के ग्रामसभा तारापुर कन्दई में तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत हनुमान जी महाराज को मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया। कार्यक्रम में आचार्य बादल शुक्ला बकरूआ के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों ने मंत्रोचारण के साथ विधिवत पूजन अर्चन कराया।इसके उपरांत हनुमान जी की शोभा यात्रा भी निकली,जो तारापुर कन्दई से शुरू होकर मां चामुंडा धाम पहुंची जहां पर विधिवत पूजन के उपरांत यात्रा वापस मंदिर प्रांगण पहुंची जहां पर हनुमान जी को मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया।कार्यक्रम में भंडारे का भी आयोजन आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल मिश्रा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य यजमान ग्राम प्रधान सुरेश मिश्रा रहे।कार्यक्रम में जागरण कार्यक्रम की भी धूम रही।भक्ति गीतों पर भक्तों में भक्ति की लहर दिखी।

ये भी पढ़ें जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लखनऊ में मुख्यमंत्री के गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें