प्रतापगढ़ कुंडा 50 हजार का इनामी अभियुक्त सत्यम मिश्रा गिरफ्तार

प्रतापगढ़ कुंडा 50 हजार का इनामी अभियुक्त सत्यम मिश्रा गिरफ्तार 

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़ जनपद के थाना कुण्डा क्षेत्र में अपहरण कर हत्या के सनसनीखेज मामले में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त सत्यम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।22 दिसंबर 2025 को वादिनी की पुत्री का चार पहिया वाहन से अपहरण कर हत्या किए जाने के मामले में थाना कुण्डा में मुकदमा अपराध संख्या 28/2026 धारा 140(1)/351(3)/352/238/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुखिया चौराहा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के दौरान घटना में प्रयुक्त कार संख्या UP72BQ0072 (ग्लेंजा) भी बरामद की गई, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ कुंडा के शिवपुरम में लाखों की चोरी की घटना कुंडा पुलिस पर सवाल 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें