प्रतापगढ़ कुंडा के शिवपुरम में लाखों की चोरी की घटना कुंडा पुलिस पर सवाल 

प्रतापगढ़ कुंडा के शिवपुरम में लाखों की चोरी की घटना कुंडा पुलिस पर सवाल 

संवाददाता अमित शुक्ला 

कुंडा के शिवपुरम मोहल्ले में देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। अज्ञात चोर बंद घर का ताला तोड़कर करीब 97 हजार रुपये नकद और लगभग 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने उड़ा कर ले गए। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था। सुबह जब घर लौटे तो दरवाजे का टूटा ताला और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते क्षेत्र में हलचल मच गई।लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कुंडा में पुलिसिंग व्यवस्था किस हाल में है? कुंडा कोतवाली में दो-दो कोतवाल होने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चोरी, नशे का कारोबार, अवैध ओयो गेस्ट हाउस और चाहे गाड़ियों का जाम फिर से चालू हो गया स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक अवन दीक्षित तैनात थे,अपराध पर काफी हद तक लगाम थी। और उनके जाने के बाद से हालात लगातार बिगड़ते चले गए। अब मनोज पांडेय के कार्यकाल में भी पुलिसिंग संभलने का नाम नहीं ले रही है। चोरी की इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। आखिर जब घरों के ताले सुरक्षित नहीं, तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित माने पुलिस को सूचना दे दी गई है, लेकिन मोहल्ले के लोगों में दहशत और आक्रोश साफ देखा जा रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस महज कागजी कार्रवाई करती है या फिर इस बार सच में अपराधियों तक पहुंचकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजती है।

ये भी पढ़ें नगरपालिका परिषद बेला प्रतापगढ मे 25 वार्डीं मे करोड़ों खर्च दर्जन से अधिक वॉटर एटीएम लगाया गया 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें