नगरपालिका परिषद बेला प्रतापगढ मे 25 वार्डीं मे करोड़ों खर्च दर्जन से अधिक वॉटर एटीएम लगाया गया 

नगरपालिका परिषद बेला प्रतापगढ मे 25 वार्डीं मे करोड़ों खर्च दर्जन से अधिक वॉटर एटीएम लगाया गया 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । नगरपालिका परिषद बेला प्रतापगढ़ अपने 25 वार्डों में करोड़ों खर्च करके दो दर्जन से अधिक वॉटर ATM लगाया था। परन्तु वह कुछ ही दिनों में खराब हो गए। वजह कमीशनखोरी की वजह से खराब एसेम्बलिंग का होना था। लाखों रूपए मरम्मत में खर्च किये गए।यूँ कहे तो गलत न होगा कि जितनी लागत से एक वॉटर ATM स्थापित किया था, उतना उसे बार-बार खराब होने पर बनवाने में खर्च करना पड़ा। आज इसकी दशा आप सब भी अपनी खुली आँखों से देखिये कि आप इससे निकलने वाला शुद्ध पानी नहीं बल्कि जहर पी रहे थे। आज इसकी अंत्येष्टि नगरपालिका करने के लिए एक जेसीबी और एक मिनी खुली ट्रक सहित आधा दर्जन कर्मचारियों को लगा रखा है। देखिये इसे कबाड़ में बेंचकर नगरपालिका कितना कमाती है और इस कमाई में से कितना धन सरकारी कोष में जमा करती है और कितना भ्रष्ट ब्यवस्था के तहत अध्यक्ष और नौकरशाहों की जेब में जाता है। फिलहाल इस वॉटर ATM को उखाड़ रहे कर्मचारियों की बातों पर यकीन करें तो इसी स्थान पर अब वॉटर कूलर लगाया जाएगा और उसे स्थापित करने में फिर से कमीशनखोरी की जायेगी। चूँकि जिसने कमीशन खाया वह तो अब रहा नहीं। इसलिए अब नए सिरे से उनके घरवाले फिर से कमाई करने का फार्मूला बना रहे हैं। फार्मूला बनते ही उसे अमलीजामा पहनाकर जनता को पुनः एकबार बेवकूफ बनाने का काम किया जायेगा।

 

चूँकि साल- 2027 में निकाय चुनाव होगा और उससे पहले सूबे का विधानसभा चुनाव होना है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, सरकारी धन को ऐसे कार्यों में खर्च कर जेब गर्म कर ली जाये, जिसमें अधिक कमीशन मिल सके और जनता को कुछ देर के लिए ही सही बैंड पार्टी वाला झुनझुना पकड़ाया जा सके। नगरपालिका की जनता भी वैसे ही है। वह ऐसे ही झुनझुना पकड़ती है जो बजाने से बजती ही नहीं। सिर्फ देखने के लिए ही अच्छी होती है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ कालांकाकर महावीरन गंगा घाट आलापुर मे श्री विभूषित ब्रह्मलीन गुरुदेव भगवान सिद्धेस्वराश्रम जी महाराज की चौदहवीं वार्षिक आराधना का आयोजन किया गया 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें