क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा होलिका दहन का निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ ।उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रानीगंज एवं थाना प्रभारी रानीगंज के साथ थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अग्निशमन संसाधन, प्रकाश व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ।तत्पश्चात थाना रानीगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई।पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा जनपद में सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।












