प्रतापगढ़ शहरी क्षेत्र भूमाफियाओं का आतंक, किसी की भूमि को जबरन कब्जा कर लेना होता है, भूमाफियाओं का मकसद

प्रतापगढ़ शहरी क्षेत्र भूमाफियाओं का आतंक, किसी की भूमि को जबरन कब्जा कर लेना होता है, भूमाफियाओं का मकसद

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । जमीन की चाहत में चांदमारी में हो चुकी है, गैंगवार और एक पक्ष से एक ब्यक्ति की पूर्व में जा चुकी है, जान समय रहते पुलिस प्रशासन चांदमारी में अवैध प्लाटिंग के कार्य पर अंकुश न लगाया और भूमाफियाओं पर नकेल न कसा तो फिर हो सकती है, गैंगवार चांदमारी क्षेत्र बना भूमाफियाओं की पहली पसंद, कागज में जमीन कम और मौके पर जमीन अधिक होने से भूमाफियाओं को प्लॉटिंग करने में मिलती है, सहूलियत।कोतवाली नगर क्षेत्र सिविल लाइंस पुलिस चौकी क्षेत्र के दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र जो सई नदी के किनारे तक है, विस्तारित। इसी क्षेत्र को चांदमारी भी कहते हैं।जिला प्रशासन और पुलिस महकमें को नजरअंदाज करके भूमाफियाओं द्वारा किसी की भी भूमि चाहे वह खाली पड़ी हो अथवा उसमें बाउन्ड्रीवाल बनी हो। उसे भूमाफियाओं द्वारा अपनी आवश्यकतानुसार जेसीबी मशीन से जमींदोज करके उस पर अक्सर कर लिया जाता है, कब्जा।इन दिनों शहरी क्षेत्र प्रतापगढ़ में जनपद के बाहर से जमीन पर गुंडई और सरहंगई के दम पर जबरन कब्जा कराने आते हैं, बदमाश। जमीन कब्जाने में हिस्ट्रीशीटर भी हुए सक्रिय। वीरेंद्र प्रताप सिंह व इरफान अहमद ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि सदर तहसील के दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र के चांदमारी इलाके में उनकी बैनामा शुदा भूमि गाटा संख्या- 143 पर प्रतापगढ़ सहित पट्टी और जौनपुर के अपराधी कल असलहों के बलबूते जेसीबी मशीन से उनकी बाउंड्रीवाल को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिए हैं।शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सदर तहसील के दहिलामऊ उत्तरी (चांदमारी) की गाटा संख्या-143 पर जबरन कब्जा करने का काम किया गया है, जबकि उक्त भूमि के मालिक वीरेंद्र सिंह व इरफान अहमद हैं। नगर कोतवाल से तहरीर देते हुए दोनों ने फरियाद किया है कि उनकी बैनामें की भूमि को भुमफियओं के चंगुल से सुरक्षित व संरक्षित किया जाये lपीड़ित पक्षों का कहना कि उनकी बैनामें की भूमि को गुंडई व सरहंगई के बल पर जबरन कब्जाने के पीछे रेनू सिंह पत्नी स्वर्गीय रुद्रेश प्रताप सिंह निवासिनी भुवालपुर किला, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ व उनके सहयोगी धीरज शर्मा उर्फ़ संजू पुत्र शोभनाथ शर्मा निवासी- आमी सराय, थाना- पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ जो हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या- 130 A है lहिस्ट्रीशीटर धीरज शर्मा उर्फ़ संजू के साथ संदीप सिंह पुत्र स्व राम सिंह निवासी- पूरे बासन, थाना- पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ व राणा सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी- डालूपुर, थाना- सुजानगंज, जनपद जौनपुर एवं उनके साथ में 8 से 10 लोग अज्ञात जो असलहा लिए थे और जबरन गुंडई के बल पर उनकी जमीन को जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवाल को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिए हैं।भुवालपुर किला की रहने वाली रेनू सिंह की भूमि गाटा संख्या- 159 है और पीड़ित पक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह और इरफान अहमद की भूमि बगल है, जिसकी गाटा संख्या- 143 है l हलांकि मौके पर रेनू सिंह नहीं आती और अपने इन्हीं गुंडों और अपराधियों के बल पर वह पीड़ित पक्ष की बैनामें की भूमि जबरन कब्ज़ा कर लेना चाहती हैं, जबकि रेनू सिंह की भूमि का जितना रकबा है, वह उस पर पूरी तरह काबिज हैं l फिर भी दूसरे की जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लेना का मजा ही अलग होता है lकोतवाली नगर के किशुनदासपुर निवासी इरफान अहमद और वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह औद्योगिक क्षेत्र भदोही के रहने वाले हैं l दोनों ने आरोप लगाया है कि कल जब उनकी बैनामें की भूमि पर अपराधियों द्वारा जबरन जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा किया जा रहा था तो वह दोनों मौके पर पहुंचे थे और जबरन कब्जा की वजह पूंछी तो दबंगों की बातें गुंडई वाली रही lआरोपों की बातों पर यकीन करें तो दबंगों ने कहा कि यहाँ से भाग जाओ और फिर यहाँ दिखाई न देना, नहीं तो इसी जेसीबी मशीन से खोदकर गाड़ दिए जाओगे l यही नहीं चांदमारी की पुरानी घटना को याद करने की बात भी कही l पीड़ित पक्ष द्वारा कोतवाली नगर में कल शाम को ही तहरीर दे दी गई थी, जांच के लिए नगर कोतवाल सुभाष यादव ने अपने चौकी इंचार्ज सिविल लाइन को आदेशित किया है l साथ ही मौके पर शांति ब्यवस्था बनाये रखने का निर्देश भी दिया है l खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा होलिका दहन का निरीक्षण 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें