होली पर्व त्यौहार के दृष्टिगत रानीगंज क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी पैदल गश्त
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
होली के त्यौहार के दृष्टिगत कस्बा क्रानीगंज, थाना रानीगंज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा प्रभारी निरीक्षक रानीगंज के साथ मय फोर्स पैदल गश्त किया पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना रानीगंज पुलिस शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।












