भयहरणनाथ धाम में प्रबन्ध समिति की बैठक संपन्न 8 मार्च को होगा भव्य होली उत्सव
प्रतापगढ 15 मार्च को धाम की भूमि कब्जा मुक्त कराने हेतु होगा सामूहिक सत्याग्रह
संवाददाता अमित शुक्ला
प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में प्रबन्ध संस्था भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान की बैठक आगामी 8 मार्च को महिला दिवस पर भव्यता के साथ मनाया जाना तय हुआ. वहीं धाम की भूमि को कब्जा मुक्त कराने हेतु 15 मार्च को सामूहिक सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया. तय हुआ कि कुछ लोग समूह बनाकर निजी कब्जे हेतु तरह तरह के क्षदम नाम से धाम की नियमित गतिविधियों में लगातार दखल करते है जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत नियंत्रित किया जायेगा.
कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन महासचिव समाज शेखर ने किया. उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह ने कहा कि जब मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर मुख्य मंदिर की योजना प्रस्तावित है तब निजी हित में सरकारी निर्माण में हस्तक्षेप बिना प्रशासानिक व सामाजिक आदेश के किया जाना अवैध होगा. उपाध्यक्ष संगठन डॉ अमर बहादुर सिंह ने कहा की धाम के विकास हेतु वर्षो से संगठित कार्य हो रहा है. परंतु कुछ लोग भूमि सहित अन्य निहित स्वार्थ में लिप्त होकर अपनी निजी भूमिका निभाते है जो गलत है. सचिव मीडिया डॉ पी एन मिश्र ने कहा गलत प्रवृत्ति के लिए धाम में जगह नही है यहाँ धर्म हित में समाज व सरकार के नियमो का पूरा पालन करना सभी का कर्तव्य है. बैठक में तय हुआ कि 8 मार्च को होली उत्सव में काव्य गोष्ठी, फूलों की होली व फगुवा का गायन होगा. सभी मंदिरों में देवताओं के साथ फूलों की होली होगी. वहीं तय हुआ कि प्रशासनिक कार्यालय के पुनरोद्धार हेतु कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र व कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र को जिम्मेदारी दी गई. इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक हीरा लाल, राज किशोर मिश्र, कमलेश वैश्य, मनीराम पटेल व अवधेश मिश्र व अभय सिंह आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें डीएम एवं एसपी ने होली पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न चौराहों का किया निरीक्षण












