प्रतापगढ़ थाना हथिगवां पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ मे बदमाश घायल
संवाददाता अमित शुक्ला
हथिंगवा पुलिस की चेकिंग के दौरान पुलिस के रोकने पर फायर करने लगे बदमाश तो पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में लगी गोली ।हथिगवां थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह की टीम द्वारा मोबाइल छीनने के दौरान युवक पर गोली चलाने वाले अपराधी पर दबिश देने के दौरान हुई वारदात। पुलिस ने बदमाश को उपचार के लिए पहुंचाया कुंडा सीएचसी बदमाश मो इब्राहिम पुत्र रहमतउल्ला के पैर में लगी गोली, मोबाइल छीनने के दौरान युवक को गोली मारने की घटना को दिया था अंजाम।छीनी गई मोबाइल,अवैध तमंचा वा कारतूस को पुलिस ने बदमाशों के पास से किया बरामद। हथिगवां थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में दहशत।
ये भी पढ़ें भयहरणनाथ धाम में प्रबन्ध समिति की बैठक संपन्न 8 मार्च को होगा भव्य होली उत्सव












