होली के रंग में घुला विवाद: मां-बेटे पर हमला, दोनों घायल; पुलिस जांच में जुट

होली के रंग में घुला विवाद: मां-बेटे पर हमला, दोनों घायल; पुलिस जांच में जुट

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ: रानीगंज थाना क्षेत्र के मानापट्टी गांव में होली खेलने के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मानापट्टी निवासी रमेश सरोज की पत्नी अमरावती (45) और उनका 20 वर्षीय बेटा राहुल सरोज होली के मौके पर घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसी गांव से आए कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अमरावती और राहुल को चोटें आईं, जिससे वे घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: अनियंत्रित होकर नाले में पलटी चार पहिया गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें