प्रतापगढ़ लोकपाल समाज शेखर की जनसुनवाई व संवाद रहा जारी

प्रतापगढ़ लोकपाल समाज शेखर की जनसुनवाई व संवाद रहा जारी

 जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

11 मार्च को मंगरौरा व आसपुर देवसरा ब्लाक में जन सुनवाई व निरीक्षण करेंगे लोकपाल प्रतापगढ़। लोकपाल समाज शेखर की जन सुनवाई व संवाद कार्यक्रम जारी रहा। बेलखर नाथ ब्लाक के अग्रणी पर्यावरण कार्यकर्ता श्लोक मिश्र ने जनपद में मनरेगा व पंचायत द्वारा खुदे तालाबों व नालॉ के किनारे बरसात में पौध रोपण की मांग की। वहीं लोकपाल ने 11 मार्च को मंगरौरा व आसपुर देवसरा ब्लाक क्षेत्र का दौरा करेंगे। साथ ही ब्लाक मुख्यालय पर आये शिकायत कर्ताओ की जनसुनवाई करके समाधान करेंगे। लोकपाल समाज शेखर ने जन सुनवाई में मंगरौरा ब्लाक के युगेश तिवारी ने पशु सेड के लिए ग्राम पंचायत में सहयोग न मिलने की शिकायत की। जिस पर लोकपाल ने 11 मार्च को ब्लाक में उपस्थित होने को कहा। वहीं पौध रोपण व जल संरक्षण हेतु व्यापक प्रयास हेतु जिला उपायुक्त मनरेगा से अपेक्षा की।

ये भी पढ़ें एलईडी वैन से जनपद में ‘श्री अन्न’ का प्रचार, किसानों और लोगों को किया जा रहा जागरूक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें