सार्वजनिक अपील..गाजियाबाद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि आर० टी०ई०योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 है।

सार्वजनिक अपील..गाजियाबाद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि आर० टी०ई०योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 है।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

अतः आप सभी से अनुरोध हैं कि आप अपने आस-पास में रहने वाले दुर्बल और अलाभित वर्ग के अभिभावकों को इस योजना में अपने बच्चों के नामांकन हेतु फॉर्म भरने हेतु जागरूक करें। इस योजना में निवास स्थान के वार्ड या ग्राम पंचायत के अवस्थित प्राइवेट विद्यालयों में 3 वर्ष से अधिक और 7 वर्ष से कम आयु के बच्चों के निःशुल्क दाखिले कराए जाते हैं। जनपद में अभी लगभग 10000 सीट इस योजना में बची हुई हैं। ऑनलाइन फॉर्म rte25.upsdc.gov.in पर भरे जा सकते हैं। 9 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी द्वारा सफल आवेदकों को स्कूल एलॉट किए जाएंगे और सफल आवेदकों को कक्षा 8 तक प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ दुर्बल एवं अलाभित वर्ग के के अभिभावकों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
धन्यवाद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें