Choose Life Not Drugs ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती प्रिया श्रीपाल वेवसिटी, थानाध्यक्ष वेव सिटी एवं पुलिस टीम द्वारा थाना वेव सिटी क्षेत्र के कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरुक किया गया।

Choose Life Not Drugs ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती प्रिया श्रीपाल वेवसिटी, थानाध्यक्ष वेव सिटी एवं पुलिस टीम द्वारा थाना वेव सिटी क्षेत्र के कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरुक किया गया।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

Choose Life Not Drugsआज दिनांक 06.03.2026 को श्रीमती प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी द्वारा थाना वेव सिटी पुलिस टीम के साथ Inmantec Institutions वेव सिटी कमिश्नरेट गाजियाबाद में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑपरेशन प्रहार जागरूकता कार्यक्रम के शुरुआत की नींव पौधारोपण से रखी गई। शुरुआत में पौधारोपण कर यह संदेश दिया गया कि जैसे एक पेड़ समाज को जीवनदायिनी हवा और छाया देता है, वैसे ही जागरूकता समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाती है।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण –

उद्घाटन संबोधनः श्रीमती प्रियाश्री पाल सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह केवल स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि भविष्य और समाज को भी प्रभावित करता है।जागरूकता सत्रः पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि नशे की लत किस प्रकार जीवन को बर्बाद कर सकती है। ऑपरेशन प्रहार का उद्देश्यः इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना है। संवाद और सहभागिताः विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए और नशे से बचाव के उपायों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं हेल्पलाइन नम्बर जैसे डायल-112, 1090, 1076, 1098 व 181 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं गोल्डन ऑवर के बारे में बताया गया तथा उन्हें साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 व cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कॉलेज स्टॉफ द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई। इस तरह के कार्यक्रमों से निश्चित ही विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने व महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा सुदृढ़ होने के साथ महिला अपराध व साइबर अपराधों में निश्चित रुप से कमी आएगी।

कमिश्नरेट गाजियाबाद में इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरन्तर जारी रहेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें