ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत

ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार वृद्ध सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal