महिला थाना एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम की दी जानकारी

महिला थाना एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम की दी जानकारी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.03.2026 को महिला थाना एंटी रोमियो टीम, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा मालती देवी इंटर कॉलेज (शिवजी पूरम, कटरा रोड) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं को कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (Prevention of Sexual Harassment – POSH) अधिनियम, 2013 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का लैंगिक उत्पीड़न कानूनन दंडनीय अपराध है तथा प्रत्येक संस्था में महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee – ICC) का गठन किया जाना अनिवार्य है। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया, जिससे उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता ली जा सकती है।इसके साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 112 (आपातकालीन पुलिस सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन/वीमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच की जानकारी, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस एवं हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं, छात्राएं एवं महिला थाना एंटी रोमियो टीम के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें एटा में बिना रॉयल्टी चल रहे ईंट भट्टों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन भट्टे बंद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया