एटा में बिना रॉयल्टी चल रहे ईंट भट्टों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन भट्टे बंद

एटा में बिना रॉयल्टी चल रहे ईंट भट्टों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन भट्टे बंद

संवाददाता योगेन्द्र  एटा जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर शनिवार को प्रशासन ने बिना रॉयल्टी संचालित ईंट भट्टों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार मोरल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम हुसैनपुर ककराला में औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ओम ईंट उद्योग, एम.एस. ईंट उद्योग और कान्ता ईंट उद्योग बिना रॉयल्टी के संचालित पाए गए। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों भट्टों के चैम्बरों में फायर टेंडर से पानी डलवाकर उनका संचालन बंद करा दिया।

इस कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर एटा, तहसीलदार एटा, नायब तहसीलदार एटा, नायब तहसीलदार मारहरा, खनन निरीक्षक और जीएसटी विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना रॉयल्टी के संचालित ईंट भट्टों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें रंग पंचमी के अवसर पर 8 मार्च को उज्जैन में आयोजित श्री कृष्ण-सुदामा रंग उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें