कंधई बाजार में आक्रोश व्यापारियों ने रखा बाजार बंद

कंधई बाजार में आक्रोश व्यापारियों ने रखा बाजार बंद

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । होली के दिन मस्जिद पर रंग का छींटा पड़ने के बाद पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में आज कंधई बाजार हनुमानगंज में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया।

 

मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और हिंदू समाज पर हुई कथित प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाई।इस दौरान विहिप के जिला मंत्री मनीष रावत, जिला संयोजक प्रिंस बरनवाल, विजय सिंह बजरंगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी भी पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन व उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा मस्जिद की जमीन की जांच कराने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी गई। प्रशासन की ओर से मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।इस दौरान रवि गुप्ता, कुलभाषकर जायसवाल, निहाल सोनी, आदर्श मोदनवाल, जयप्रकाश जायसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में बाजारवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें एआई करियर सेमिनार 2026 का आयोजन, छात्रों को मिली नई दिशा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें