प्रतापगढ़ कुंडा प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पदयात्रा पर निकले कुंडा के “मुलायम यादव “ग्रामवासियों ने काफिला निकालकर की विदाई
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा के युवा मुलायम यादव प्रेमानंद महराज जी के बड़े भक्त हैं और वे प्रेमानंद महराज जी से मिलने के लिए कुंडा से ही पदयात्रा पर निकले हैं । और उनकी यात्रा शुरू होने से पहले ग्रामवासियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर कुंडा बाजार में काफ़िला निकालकर विदा किया। इस दौरान जगह जगह स्थानीय लोगों ने भी उन्हें फूलमाला पहनाकर प्रोत्साहित किया । इसी क्रम में कुंडा की प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ के संचालक अर्पित कृष्ण त्रिपाठी जी और ने भी अपने संस्था के सदस्यों के साथ मुलायम यादव जी को माला पहनाकर प्रोत्साहित किया और समाजसेवी बिबेक शुक्ला भी मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुंडा का कोई युवा यदि ऐसे विशाल लक्ष्य की ओर अग्रसित होता है तो क्षेत्रीय प्रोत्साहन निःसंदेह ऊर्जान्वित करता है मुलायम यादव जैसे युवाओं द्वारा ऐसे कठोर प्रण करना और कठिन मार्ग पर चलने का साहस दिखाना सराहनीय है ।












