लोकपाल समाज शेखर ने आसपुर देवसरा व मंगरौरा ब्लाक का किया भ्रमण व निरीक्षण ब्लाक में सुनी शिकायते व जन प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद 

लोकपाल समाज शेखर ने आसपुर देवसरा व मंगरौरा ब्लाक का किया भ्रमण व निरीक्षण ब्लाक में सुनी शिकायते व जन प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

तंबूरा नाला के सफाई की हुई मांग, लोकपाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराके समाधान का दिया आश्वासन प्रतापगढ़। ग्राम्य विकास विभाग के जिला लोकपाल समाज शेखर ने आसपुर देवसरा व मंगरौरा ब्लाक का भ्रमण व निरीक्षण किया। ब्लाक मुख्यालय पर शिकायतों को सुना तथा जन प्रतिनिधियों व पंचायत तथा मनरेगा कर्मियों के साथ संवाद किया। भ्रमण के दौरान लोकपाल ने सदर विधायक राजेंद्र मौर्य व ब्लाक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह नंदन के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किया गया।

लोकपाल समाज शेखर ने भ्रमण के दौरान पट्टी ब्लाक के प्राचीन मध्याशम कालीन पुरावशेष स्थल महदहा व उससे जुड़े नाला का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने नाला सफाई की मांग की। वहीं आसपुर देवसरा ब्लाक में उपस्थित प्रधानों ने तंबूरा नाला की सफाई की मांग की जिस पर लोकपाल ने जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में लाकर उक्त कार्य को प्राथमिकता पर कराये जाने का निर्णय लिया। प्रधान व प्रतिनिधि सेतापुर , धरौली व भीखमपुर ने लोकपाल के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया और जल निकासी व संरक्षण के कार्य पर बल दिया। लोकपाल समाज शेखर ने उत्साहित करते हुए जल प्रबन्धन के कार्य को अनिवार्य ही नही अपरिहार्य बताया। मंगरौरा के भौसिया ग्राम के युगेश तिवारी ने पशु सेड के लिए ग्राम पंचायत से सहयोग न प्राप्त होने की शिकायत की जिस पर लोकपाल ने बीडीओ मंगरौरा को अपेक्षित समाधान का निर्देश दिया। लोकपाल के साथ राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संघ के प्रमुख श्लोक मिश्र शामिल रहे।

ये भी पढ़ें खराब प्रगति पर सख्ती, एक ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन के निर्देश, कई अधिकारियों पर कार्रवाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें