खराब प्रगति पर सख्ती, एक ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन के निर्देश, कई अधिकारियों पर कार्रवाई

खराब प्रगति पर सख्ती, एक ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन के निर्देश, कई अधिकारियों पर कार्रवाई

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । दिनांक 11 मार्च 2026 प्रतापगढ़। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा द्वारा विकास भवन सभागार में जनपद के समस्त विकास खण्डों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान गौशाला पूलिंग की धनराशि, वित्त आयोग योजनाओं के तहत व्यय, फार्मर रजिस्ट्री, अर्पूण आवास, जल संचयन-जल भागीदारी, जीरो पावर्टी, फैमिली आईडी, वृक्षारोपण की अग्रिम तैयारी, मनरेगा के तहत श्रमिकों का नियोजन, ई-केवाईसी तथा अन्नपूर्णा भवन व आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण की सचिववार समीक्षा की गई।

बैठक में विकास खण्ड लक्ष्मणपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अरविन्द यादव की प्रगति कई बिन्दुओं पर अत्यंत खराब पाई गई। जल संचयन-जल भागीदारी, विद्यालयों में कायाकल्प, मनरेगा श्रमिकों की ई-केवाईसी, श्रमिक नियोजन तथा युक्तधारा के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना अपलोड न होने जैसे मामलों में संतोषजनक जवाब न देने पर उनके निलंबन के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिए गए। इसके अलावा विकास खण्ड सांगीपुर में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सिंह तथा मान्धाता में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अभय सिंह पटेल के क्षेत्रों में श्रमिक नियोजन, गौशाला पूलिंग और मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने में खराब प्रगति मिलने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पर विकास खण्ड मान्धाता की रूचि वर्मा, गौरा के जावेद अहमद और सदर में तैनात राहुल कश्यप का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए, जबकि गौरा में कार्यरत सुनील कुमार को नोटिस जारी करने को कहा गया।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया कि पंचायत सहायकों और गौशाला में कार्यरत केयरटेकरों का मानदेय समय से दिलाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी सचिवों को निर्देश दिया गया कि 19 व 20 मार्च को होने वाली अगली समीक्षा बैठक से पहले सभी योजनाओं में लक्ष्यानुसार प्रगति सुनिश्चित कर ली जाए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार/जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ, 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा बचाव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें