बड़नगर: पत्नी की स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार ।

बड़नगर: पत्नी की स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार ।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन

उज्जैन जिले के बड़नगर में पुलिस ने अपनी ही पत्नी के वाहनों में आग लगाने वाले आरोपी पति जगदेव पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश और घरेलू विवाद के चलते पीड़िता की स्कूटी और उसके पिता की मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। गौरतलब है कि पीड़िता पिछले दो वर्षों से अपने पति से अलग रहकर ब्यूटी पार्लर के जरिए अपना जीवनयापन कर रही है और आरोपी पर पूर्व में भी दहेज प्रताड़ना का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें