मिलावटी दूध की जांच के लिए वार्ड स्तर पर सरकारी वैनो की व्यवस्था करें जिला प्रशासन : प्रवीण डंग

मिलावटी दूध की जांच के लिए वार्ड स्तर पर सरकारी वैनो की व्यवस्था करें जिला प्रशासन : प्रवीण डंग

संवाददाता सर्वेश राय लुधियाना

जागृति सेना ने सौंपा डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन

लुधियाना। जागृति सेना ने लुधियाना के हर-गली मोहल्ले में मिलावटी दूध बिकने पर संज्ञान लेेते हुए डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर वार्ड स्तर पर क्रमवार ढंग से दूध जांच के लिए सरकारी वैनो की व्यवस्था करने की मांग की। डिप्टी कमिश्नर की गैर मौजूदगी में सहायक कमिश्नर (जनरल ) पायल गोयल ने ज्ञापन स्वीकार किया। जागृति सेना के अध्यक्ष प्रवीण डंग ने ज्ञापन में उठाए मुद्दे की जानकारी देते हुए कहा हर-गली मोहल्ले में मिलावटी दूध बिकने की बातें अक्सर देखने व सुनने को मिल रही है। मिलावटी दूध से बच्चों से लेकर हर उम्र का व्यक्ति बीमारियों से ग्रस्त हो रहा है वही उसके साथ साथ आम व्यक्ति के पास दूध की जांच के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है। जिससे की वह दूध की गुणवता की जांच करवा सके। लुधियाना शहर में भी दूध की जांच के लिए कोई लैब उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अगर जिला प्रशासन वार्ड स्तर क्रमवार ढंग से दूध जांच के लिए सरकारी वैनो की व्यवस्था करने के प्रबंध करदे तो आम लोगो को मिलने वाले मिलावटी दूध की जांच करवाने में आसानी होगी। वहीं मिलावटी दूध बेचने वाले लोग भी अपने दूध की जांच होने के भय से स्थानीय लोगो को गुणवता से भरपूर दूध सप्लाई करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होने कहा अगर प्रशासन दूध की गुणवता की जांच के लिए सरकारी वैनो की व्यव्सथा के साथ-साथ समय-समय पर नाकाबंदी कर दूध वैंडरो की तरफ से बेचे जा रहे दूध के सैंपल भरे तो आम लोगो को मिलावटी दूध से छुटकारा मिल सकेगा। इस अवसर पर भूपिन्द्र बंगा, राजेश शर्मा, दीपक अरोड़ा, सतपाल शर्मा, नरेश गुप्ता,जसविन्द्र, मानिक डंग, अशोक अशोका व अन्य भी उपस्थित थे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें