उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद जी मौर्य एवं वाचक, श्रीस्वामी देवकीनंदन जी ठाकुर सहित अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने दर्शन किए।

संवाददाता। संतोष यादव उज्जैन।

केशव प्रसाद मौर्य ने श्री महाकाल मंदिर में संध्या आरती में शामिल होकर दर्शन किए वहीं अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री हिमांशु जी ने मौर्य जी का स्वागत और सम्मान किया। उप मुख्यमंत्री जी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्री महाकालेश्वर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के अंतर्गत वाचक श्री देवकीनंदन जी ठाकुर जी ने भी श्री महाकालेश्वर बाबा के दरबार में विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्री महाकाल बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री ठाकुर जी ने बताया की उज्जैन नगरी को अवंतिका नगरी भी इसलिए कहा जाता है की यहां के राजा स्वयं श्री महाकाल धीराज है। जो प्राचीनतम समय से यहां विराजमान है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें