पत्नी के मायके में रहने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हाथ और गर्दन की नसें काटीं

पत्नी के मायके में रहने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हाथ और गर्दन की नसें काटीं

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस

हाथरस के जोगीपुरा गांव में एक 24 वर्षीय युवक ने देर रात आत्महत्या का प्रयास कर लिया। पत्नी के मायके से घर लौटने से इनकार करने से आहत होकर युवक ने धारदार हथियार से अपने हाथ और गर्दन की नसें काट लीं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा निवासी विशाल (24) पुत्र ऋषि कुमार बड़े वाहन का चालक है। बताया जा रहा है कि विशाल की शादी करीब डेढ़ साल पहले सिकंद्राराऊ क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी।
बताया गया कि विशाल ने कई बार पत्नी से घर वापस आने को कहा, लेकिन पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इसी बात से परेशान होकर विशाल ने देर रात यह खौफनाक कदम उठा लिया।
बताया जाता है कि युवक ने धारदार हथियार से अपनी गर्दन, सीने और हाथ की नसें काट लीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार विशाल की अभी कोई संतान नहीं है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal