जनपद एटा में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीटी रोड स्थित एक होटल/रेस्टोरेंट पर छापेमारी की।

जनपद एटा में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीटी रोड स्थित एक होटल/रेस्टोरेंट पर छापेमारी की।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के निर्देश पर सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (ARO) दिग्विजय सिंह अपनी टीम के साथ अचानक MKD रेस्टोरेंट पहुंचे और वहां औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान टीम को मौके से HP कंपनी के 5 भरे और अधभरे गैस सिलेंडर मिले, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। टीम द्वारा सिलेंडरों के उपयोग, वैधता और संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सिलेंडरों के उपयोग को लेकर अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। ARO दिग्विजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह छापेमारी की गई है। ऐसे मामलों में नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ARO ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और अन्य होटल, ढाबों व रेस्टोरेंटों की भी जांच की जाएगी। नियमों के विपरीत गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें