हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर जला हुआ साधु का शव मिलने से सनसनी

हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर जला हुआ साधु का शव मिलने से सनसनी

संवाददाता-अश्वनी कुमार जिला-हाथरस

हाथरस जिले के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन परिसर में एक साधु का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों ने एक जला हुआ शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्या की आशंका, पहचान नहीं हो सकी
पुलिस के अनुसार मृतक साधु की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि साधु की हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई हो। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस कर रही पूछताछ
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस आसपास के लोगों और स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें