कासगंज में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, कई अनफिट वाहन जब्त, सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

कासगंज में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, कई अनफिट वाहन जब्त, सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़ संभाग के जनपद कासगंज में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ सड़कों पर उतरकर स्कूल वाहनों की बारीकी से जांच कर रही है। इस दौरान स्कूल बसों, वैन और अन्य वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। चेकिंग के दौरान कई ऐसे वाहन सामने आए जो निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। कई वाहन बिना फिटनेस, बिना परमिट या जर्जर हालत में स्कूली बच्चों को ढोते हुए पाए गए। ऐसे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर दिया, जबकि कई वाहन चालकों के चालान भी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
परिवहन विभाग का कहना है कि स्कूली वाहनों में अक्सर ओवरलोडिंग, खराब हालत और दस्तावेजों की कमी जैसी शिकायतें सामने आती रहती हैं, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके और अभिभावकों को भी भरोसा मिल सके कि उनके बच्चे सुरक्षित स्कूल पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से भी सख्त लहजे में कहा है कि बच्चों के परिवहन के लिए केवल वही वाहन इस्तेमाल किए जाएं जो पूरी तरह से फिट हों और जिनके सभी कागजात वैध हों। साथ ही वाहन चालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग से बचें और वाहन की नियमित जांच कराते रहें। परिवहन विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि यदि कोई वाहन बच्चों को असुरक्षित तरीके से ले जाता दिखाई दे या उसमें क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता हो, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी किसी मासूम की जान को खतरे में डाल सकती है।
प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि स्कूली बच्चों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बन सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें