नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न होने पर रामराज इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह, अधिकारियों व शिक्षकों का हुआ अभिनंदन

नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न होने पर रामराज इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह, अधिकारियों व शिक्षकों का हुआ अभिनंदन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पट्टी नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज, पट्टी में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार उपाध्याय तथा बाह्य केंद्र व्यवस्थापक देव आसरे त्रिपाठी को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने इस दौरान जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के मार्गदर्शन के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर परीक्षा विभाग प्रभारी अरुण मिश्रा, राकेश मिश्र, राजेश दुबे, सतीश पाण्डेय, उमा कांत तिवारी, विनोद मिश्रा, संजय त्रिपाठी, जगन्नाथ यादव, एनसीसी अधिकारी सुरेश मिश्र, वरुण पटेल, प्रफुल्ल रावत, सचल दल टीम के राजेश दुबे, नीलाभ मिश्र, प्रमोद दुबे सहित सभी बाह्य एवं आंतरिक कक्ष निरीक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पीयूष शुक्ल, मीनू राय, निमिषा तिवारी, उमाकांत तिवारी, विनोद मिश्रा, नागेंद्र सिंह, शिवम धुरिया, अमित बरनवाल, आशुतोष, बलवंत सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया