क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी एंव नमाज अदा किए जाने वाले व्यवस्था एंव पुलिस कमिॅयों उपस्थिति स्थिति का निरीक्षण किया गया।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
आज दिनांक 13.03.2026 को क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ थाना रानीगंज क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अलविदा की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मस्जिदों एवं नमाज अदा किए जाने वाले स्थलों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन के साथ समन्वय बनाकर अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी की जा रही है तथा मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।












