पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)श्री बृजनन्दन राय द्वारा थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत स्थित कालूराम इण्टर कालेज का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
आज दिनांक 13.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय द्वारा आगामी उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में भ्रमणशील रहकर थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केंद्र कालूराम इण्टर कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की तैनाती तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने तथा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।












