मुरली नहर के पास कार-बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मुरली नहर के पास शुक्रवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार तीन लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव सिंह (40 वर्ष) पुत्र बेरियम सिंह, निवासी नहर अलीपुर, जिला बिजनौर, लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर UP20/AM5420) से वाराणसी की तरफ से लखनऊ की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रही अर्टिगा कार (नंबर UP65/EV9336) से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। कार में तीन लोग सवार थे, जो बनारस से अयोध्या की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने पर तत्काल डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे, जिससे घायल को उपचार दिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर बाद डॉक्टर के आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर इमरजेंसी के समय डॉक्टर नहीं मिलते और अस्पताल वार्ड बॉय व दाई के भरोसे चलता है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता












