लम्भुआ/चांदा (सुलतानपुर) संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गले पर निशान मिलने से बढ़ा रहस्य

लम्भुआ/चांदा (सुलतानपुर) संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गले पर निशान मिलने से बढ़ा रहस्य

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

सुलतानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र के चांदा कोतवाली अंतर्गत शुकुल उमरी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कपिला धुरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत छत से नीचे गिरने के कारण हुई है, हालांकि मृतका के गले पर दिखाई दे रहे निशानों को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक मृतका के पति का नाम रामबली है। परिवार में उनके तीन बेटे हैं – आदित्य, प्रियांशु और दीपांशु, जिनमें से एक बेटा दिव्यांग बताया जा रहा है। मृतका का मायका राजा पट्टी लोटिया गांव में बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल महिला की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal