उज्जैन शिप्रा नदी पर रिवर फ्रंट बनेगा। मां शिप्रा की आरती को दिव्या और विहंगम बनाया जाएगा।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
मां शिप्रा की आरती को वैभव प्रदान करने का कार्य और शिप्रा नदी पर रिवर फ्रंट बनाने शाहिद और शहर में 10 लाख पौधे रोपे जाने को लेकर नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे की अध्यक्षता और सिहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह व कलेक्टर रोशन कुमार सिंह जी की उपस्थिति में शनिवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरी प्रशासन आयुक्त भोंडवे ने मुख्यमंत्री डॉ यादव जी के निर्देशानुसार शिप्रा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का मां शिप्रा की आरती को वैभव प्रदान करने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। सिहस्त 2028 को ग्रीन सहस्थ बनाने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाना प्रस्तावित है। आयुक्त श्री भौडंवे ने कहा कि शहर में 10 लाख पौधे लगाकर महाकाल वन की परिकल्पना को पूरा किया जाएगा। भारतीय संस्कृति के अनुरूप सिंहस्थ 2028 ग्रीन सिहस्थ के रूप में आयोजित हो। कार्ययोजना पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश: नगर निगम, स्मार्ट सिटी, वन विभाग, और अन्य संबंधित विभागों को दिए गए। बैठक में नगर निगम के आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












