उज्जैन में गैस सिलेंडरों की किल्लत और कालाबाजारी चरम सीमा पर।

उज्जैन में गैस सिलेंडरों की किल्लत और कालाबाजारी चरम सीमा पर। 

सवांददाता संतोष यादव।

उज्जैन में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी है। पिछले तीन दिनों में लगभग 1.25 लाख रुपए मूल्य के 80 सिलेंडर प्रशासन ने जप्त किए हैं। वही आम जनता इन सिलेंडरों को पाने के लिए, परेशान हो रही है। बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। वही ब्लैक में एक सिलेंडर ₹1500/- से लेकर 1800/- रुपए में दिया जा रहा था। सहायक खाद्य नियंत्रक संतोष सिमरोलिया ने बताया की आपूर्ति विभागकी टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। शुक्रवार को 20 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर 92 हजार रुपए के सिलेंडर जप्त किए गए हैं। शनिवार को भी 12 सिलेंडर जब तक किए गए हैं जिनकी लगभग कीमत ₹25हजार रुपए है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें