पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
आज दिनांक 15.03.2026 को आयोजित उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), प्रतापगढ़ श्री शैलेन्द्र लाल द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा वहां की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा चेकिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती एवं उपस्थिति की जांच करते हुए उन्हें पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास सघन निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।।












