सीए बनने की खुशी में गूंजा राम नाम, रामालय रिसोर्ट में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का भव्य आयोजन।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पट्टी के प्रमुख व्यवसायी पवन कुमार खंडेलवाल द्वारा अपनी बेटी के प्रथम प्रयास में सीए बनने की खुशी में नगर स्थित रामालय रिसोर्ट में रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य एवं श्रेष्ठजन शामिल हुए और भक्तिमय माहौल में भगवान श्रीराम का गुणगान किया गया। सुंदरकांड पाठ के पश्चात आयोजित भजन संध्या में भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने पवन कुमार खंडेलवाल की बेटी के प्रथम प्रयास में सीए बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में नगर के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।।












