प्रतापगढ़ बाघराय थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने में एक आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ बाघराय थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने में एक आरोपी गिरफ्तार

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

कुंडा प्रतापगढ़।मारपीट के मामले में गांव पहुंची पुलिस पर हमला करने वाले पांच आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी परिवार के घर सन्नाटा है। बाघाय थाना क्षेत्र के देवरी हरदो पट्टी गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में कई दिनों से तनातनी चल रही थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दोनों पक्ष में विवाद और मारपीट होने लगी। खबर मिलने पर पुलिस की पीआरवी टीम पहुंची तो घटना से परेशान, आक्रोशित पक्ष पुलिस से विवाद करने लगा। ईंट पत्थर फेंका तो पीआरवी वाहन के शीशे टूट गए।पीआरवी के आरक्षी सत्यदेव मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद से ही आरोपियों के फरार होने से घर पर सन्नाटा पसरा है। उसी मामले के आरोपी अरुण कुमार को चौकी प्रभारी देवी दयाल कश्यप ने रविवार को गंगा एक्सप्रेस वे के पास से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उसको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। एसओ श्रवण कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ बाबागंज उतरार से गोगहर तक सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal