राजा भइया के निर्देश पर जनप्रतिनिधि आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित, एमएलसी गोपाल ने जनता से किया सीधा संवाद

राजा भइया के निर्देश पर जनप्रतिनिधि आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित, एमएलसी गोपाल ने जनता से किया सीधा संवाद

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

कुंडा/ प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के निर्देश पर आयोजित जनप्रतिनिधि आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल खेमीपुर पहुंचे। उन्होंने गाँव की जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता लोगोंके के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े है।गोपाल ने कहा राजा भइया के नेतृत्व में कुंडा और बाबागंज क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं। जनसत्ता दल आपके घर की बनी पार्टी है, इसे मजबूत बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। जातिगत राजनीति में विश्वास न करते हुए, जनता की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। पूरा जनसत्ता दल परिवार जनता के सुख-दुख में सदैव मौजूद रहता है। इस कार्यक्रम के दौरान खेमीपुर निवासी और भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे पंडित पवन कुमार पांडेय ने भाजपा छोड़कर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एमएलसी गोपाल जी ने उन्हें माला और गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।सदस्यता ग्रहण करने के बाद पंडित पवन पांडेय ने कहा जनसत्ता दल मेरे घर की पार्टी है। मैं अपने घर की पार्टी में जुड़कर कार्य करूंगा और इसे मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज , जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल , कुंडा प्रमुख संतोष सिंह बाबागंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जनसत्ता दल के प्रदेश कार्यालय प्रभारी हितेश प्रताप सिंह पंकज जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल,पूर्व प्रधान अमित सिंह प्रधान अशोक जायसवाल खेमीपुर , युवराज सिंह मनगढ़ सहित क्षेत्र के सम्मानित सदस्य और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में जनसत्ता दल परिवार के प्रति लोगों का समर्थन और उत्साह देखने लायक था। एमएलसी गोपाल जी ने जनता को भरोसा दिलाया कि जनसत्ता दल हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा रहेगा और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ बाघराय थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने में एक आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें