शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शिक्षण संस्थानों का संयुक्त वार्षिकोत्सव सम्पन्न

शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शिक्षण संस्थानों का संयुक्त वार्षिकोत्सव सम्पन्न

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

कुंडा/ प्रतापगढ़।विकास खंड कुंडा क्षेत्र स्थित सरल बाल भारती स्कूल, गांधी नगर में एसडीएम कुंडा और चेयरमैन कुंडा पति के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, समाजसेवा और पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह के दौरान प्रधानाचार्य डीके राही ने कहा कि ग्रामीण अंचल में संचालित स्ववित्त पोषित शिक्षण संस्थान गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन ही मजबूत समाज की नींव रखते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाचस्पति सिंह एसडीएम कुंडा और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन पति शिव कुमार तिवारी उपस्थित रहे। चेयरमैन पति ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति गीत, नृत्य, संगीत और _दहेज प्रथा_ जैसे सामाजिक विषय पर नाटकीय प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।कॉलेज प्रधानाचार्य डीके राही ने सभी अतिथियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन के बाद कॉलेज परिसर में नाश्ते का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और अतिथियों ने नाश्ता ग्रहण किया कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्था में प्रियंका विश्वकर्मा, अजय, राकेश और विजय भान का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर दिवाकर, निलेश, राहुल, अंजना, सैयाम, बबीता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें राजा भइया के निर्देश पर जनप्रतिनिधि आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित, एमएलसी गोपाल ने जनता से किया सीधा संवाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें