प्रयागराज में वेब-सीरीज़ के लिए ऑडिशन आयोजित
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज:
शहर में उभरते कलाकारों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। प्रयागराज के यत्रिक होटल में एक नई वेब-सीरीज़ के लिए ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। इस ऑडिशन का संचालन लाइन प्रोड्यूसर निरज त्रिपाठी और ऋषभ यादव कर रहे हैं।
प्रोडक्शन टीम में लवकुश गुप्ता, आतिफ, अनुप पांडेय, साहिल यादव और अंकित भी शामिल हैं, जो ऑडिशन प्रक्रिया और प्रतिभाओं के चयन में सहयोग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, इस ऑडिशन में स्थानीय कलाकारों और नए प्रतिभाशाली युवाओं को मौका दिया जा रहा है, जिससे उन्हें वेब-सीरीज़ और डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सके।
प्रयागराज में इस तरह के ऑडिशन से शहर के कलाकारों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में युवा इसमें भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।












