उन्नाव में एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव में एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता शिक्षा तिवारी

उन्नाव। आज दिनांक 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि फरियादियों को न्याय मिल सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal